बेहतर जीवन के लिए दैनिक फिटनेस में ध्यान दें युवा

Spread the love

पिथौरागढ़। नेहरु युवा केंद्र की ओर से एलएसएम पीजी कलेज में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें युवाओं ने 6 खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ भाग लिया। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला युवा अधिकारी ध्रुव डोगरा ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा दैनिक जीवन में फिट रहने के लिए युवाओं को अपने शरीर के प्रति सचेत रहना होगा। खेलकूद प्रतियोगिताओं से शारीर व दिमाग को मजबूती मिलती है। इससे कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता हासिल होती है। इस दौरान पुरुष व महिला वर्ग की बलीवल प्रतियोगिता विण विकासखण्ड के युवाओं ने जीती। कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता में कनालीछीना व बस्केटबल व रस्साकसी में मूनाकोट व गंगोलीहाट विकासखण्ड की टीम ने जीत हासिल की। विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पंकज पाण्डेय, मोहित बिष्ट सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *