सरकार के खिलाफ एकजुट हो युवा

Spread the love

युवा कांग्रेस की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। युवा कांग्रेस ने युवाओं से सरकार के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है। कहा कि सत्ता में बैठी भारतीय जनता पार्टी युवाओं का शोषण कर रही है। आज युवा रोजगार की तलाश में सड़कों पर भटक रहा है।
गुरूवार को जिला कॉग्रेस कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। युवा कांग्रेस के उत्तराखण्ड प्रभारी प्रदीप सूया, यूथ कॉग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप चमोली एंव नितिन बिष्ट ने सरकार पर युवाओं की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने हर वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन सत्ता मिलते ही सरकार अपना वादा भूल गई। हालत यह है कि आज युवा उच्च डिग्री लेकर रोजगार की तलाश में भटक रहा है। उत्तराखण्ड़ राज्य में भी बेरोजगार लगातार बढ़ती जा रही है। कहा कि अब युवाओं को सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करना होगा। देश में युवाओं की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर अमित राज सिंह जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस, कोटद्वार विधानसभाध्यक्ष यूथ कांग्रेस विजय रावत , नरेश कोटनाला जिलाध्यक्ष सोशल मीडिया, मनोज बिष्ट, राजा आर्या सोशल मीडिया प्रभारी, नीरज रौतेला, अनिल चौधरी, मनोज रावत, सूरज प्रसाद काांति, रूपेन्द्र सिंह नेगी, हिमांशु बहुखण्ड़ी ,सदेश जोशी, सुनील थापा, वसीम खां, इलियास,नरेन्द्र बिष्ट,विवेक शाह, पवन नेगी, दिनेश थापा, इस अवसर पर मनोज सिंह को जिलासचिव यूथ कांग्रेस संदीप नेगी को जिला महासचिव नामांकित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *