होटल की छत से गिरा युवक, रेफर

Spread the love

चम्पावत। झनखट निवासी एक युवक टैक्सी स्टैंड के पास निजी होटल के दूसरे मंजिल की बालकनी से फिसलकर जमीन पर गिर गया। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने युवक को तुरंत उपजिला अस्पताल पहुंचाया। युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात झनखट निवासी 35 वर्षीय लबरु सिंह पुत्र सनम मुसाफिर टैक्सी स्टैंड में एक निजी होटल में रह रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि बालकनी में टहलने के दौरान अचानक पैर फिसलने से युवक गिर पड़ा। एंबुलेंस की मदद से युवक को तुरंत उपजिला अस्पताल पहुंचाया। डघ् हेमंत शर्मा ने बताया कि युवक के पेट में काफी चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *