जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर क्षेत्र में आठवीं राज्य स्तरीय जूनियन बालक, बालिका बॉक्सिंग महाकुंभ का आयोजन किया गया इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने युवाओं को पढ़ाई के साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
शनिवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने किया। उन्होंने युवाओं को सामाजिक बुराईयों से दूर रहकर खेल के क्षेत्र में आगे रहने की सीख दी। कहा कि उत्तराखंड बाक्सिंग एसोसिएशन की ओर से करवाई जा रही इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। उन्होंने अभिभावकों को भी अपने बच्चों को खेल के प्रति जागरूक करने की अपील की। प्रतियोगिता में 13 जिलों की 108 टीमें प्रतिभाग कर रही है। पहले बालक वर्ग के उद्घाटन मुकाबले में देहरादून ने पिथौरागढ़ को हराकर मुकाबला अपने नाम किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह रावत, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा शशिबाला केष्टवाल, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा सुरेंद्र सिंह सैनी, जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा सुनीता देवी, विधायक प्रतिनिधि कमल नेगी, प्रमोद केष्टवाल, आशीष रावत, प्रेमा खंतवाल, रितेश अधिकारी, नीरूबाला खंतवाल, अमित नेगी, किरन काला, जयदीप नौटियाल, हरि सिंह पुंडीर, संजय द्विवेदी, गोपाल जखमोला, विनोद धूलिया आदि मौजूद रहे।