छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू से गोदकर की निर्मम हत्या

Spread the love

रुद्रप्रयाग : मुख्यालय से सटे जवाड़ी गांव में आपसी कहासुनी के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई ही चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भाई की निर्मम हत्या किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को ग्राम पंचायत जवाड़ी के मरुड़ी सारी (उत्यासू) में दोपहर 12 बजे नितिन नेगी की अपने बड़े भाई श्रीकांत सिंह नेगी से किसी बात को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते नितिन ने अपने बड़े भाई 35 वर्षीय श्रीकांत नेगी पर चाकुओं से प्रहार कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने खून से लथपथ भाई को छत से नीचे आंगन में फेंक दिया। परिजन घायल को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक श्रीकांत दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था, जबकि सबसे छोटा भाई अंकित नेगी पूना में प्राइवेट नौकरी करता था। आरोपी मझेला भाई 32 वर्षीय नितिन नेगी गांव में ही रहता था। तीनों के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक की पत्नी एवं दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि नितिन की मानसिक स्थिति ठीक नही थी। हालांकि पुलिस इस सम्पूर्ण मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने गांव के साथ ही जिला चिकित्सालय में तथ्य जुटाने के बाद कोतवाली रुद्रप्रयाग में हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। कोतवाली निरीक्षक मनोज सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *