आप के फ्री बिजली अभियान को मिल रहा जनता का भरपूर समर्थन: कोठियाल

Spread the love

-10लाख 8हजार 405 लोगों ने किया मुफ्त बिजली गारंटी योजना के तहत रजिस्ट्रेशन
देहरादून। आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि पार्टी के फ्री बिजली अभियान के तहत प्रदेश भर में दस लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। शनिवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में पार्टी नेता कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल ने कहा कि पार्टी के बिजली अभियान को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। महज तीस दिन में प्रदेशभर में दस लाख आठ हजार चार सौ पांच लोगों ने मुफ्त बिजली गारंटी योजना के तहत रजिस्ट्रेशन किया है। उन्होंने कहा कि बीती 11 जुलाई को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिजली को लेकर उत्तराखंडवासियों से जो चार वादे किए, प्रदेश की जनता उन पर भरोसा जता रही है। कोठियाल ने कहा कि बिजली के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस सिर्फ राजनीति कर रही हैं। भाजपा सरकार ने पहले 100 यूनिट बिजली मुफ्त देने की बात कही, लेकिन अगले ही दिन सरकार इस वादे से मुकर गई। इसी तरह कांग्रेस के नेता भी कभी 100 तो कभी 200 यूनिट बिजली देने की बात कर रहे हैं, इससे साफ है कि पार्टी का इस पर कोई साफ स्टैंड नहीं है। उन्होंने भाजपा-कांग्रेस को इस विषय पर खुली बहस की चुनौती पेश की। उन्होंने कहा कि हरीश रावत पंजाब के प्रभारी हैं, पहले पंजाब में बिजली फ्री करके दिखाएं। कोठियाल ने कहा कि मुफ्त बिजली उत्तराखंड का हक है। उत्तराखंड में नेताओं को सारी सुविधाएं मुफ्त मिल सकती हैं तो जनता को क्यूं नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *