आप ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धाजंलि दी।
हिंदू पंचायती धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में आप के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद वर्मा ने सेवानिवृत्त शिक्षक हरस्वरूप बेदवाल, जयपाल सिंह राणा, शिक्षक वीरेंद्र रावत को सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार एक कुम्हार कच्ची मिट्टी को अपने अनुसार तरासकर उसको स्वरूप व आकार देता है उसी प्रकार शिक्षक भी एक विद्यार्थी को शिक्षित तो बनाते ही है और समाज के एक अच्छे नागरिक बनाने में पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हैं। इस अवसर पर युवा इकाई के प्रदेश प्रवक्ता हर्षिता, युवा नेता आकाश ढौंडियाल, संजीव चमोला, वरूण, अहसान अहमद, नईम अहमद, रोहित, प्रीतम, शिवांकर, बिल्लू, वसीम, शिवाशुं, फहीम, अकिल, महानगर उपाध्यक्ष महिताब सिंह रावत, राजेंद्र सिंह आर्य, अभिषेक अग्रवाल, सुमित बिष्ट, अजमल, धीरज गुसांई, भगत सिंह, इरफान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *