जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार : लैंसडौन कोतवाली क्षेत्र में जून 2024 को दुष्कर्म के एक मामले में आरोपित युवक को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने दोषमुक्त करार दिया है।
बताते चलें कि क्षेत्र में मजदूरी करने वाली नेपाली मूल की एक युवती ने दो जून 2024 को कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत आमपड़ाव निवासी सलमान उर्फ शमसी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए लैंसडौन कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर में कहा गया कि एक जून की शाम करीब सात बजे सलमान ने उसके घर में आकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने सलमान के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए 18 जून को उसे गिरफ्तार कर दिया। 22 नवंबर 2024 को सलमान को जमानत मिली। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से सात गवाह पेश किए गए। जिरह के दौरान इस बात की पुष्टि हुई कि सलमान ने कोई दुष्कर्म नहीं किया। जिसके बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीना नेगी की अदालत ने उसे दोषमुक्त करार दिया।