7.20 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Spread the love

कोटद्वार : कोतवाली पुलिस ने 7.20 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक अजीत डबराल ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस शिवपुर रेशम फार्म क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दिया। बताया कि तलाशी के दौरान युवक की जेब से स्मैक बरामद हुई। बताया कि आरोपित ने स्वयं को शिवपुर निवासी गजेंद्र सिंह बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *