शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
उपनिरीक्षक हेमकांत सेमवाल ने बताया कि सोमवार सुबह पुलिस बेलाडाट चौराहे के समीप गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दिया। बताया कि व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके थैले से15 बोलत व 60 पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद किए। व्यक्ति की पहचान लालपुर निवासी नरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *