जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोतवाली पुलिस ने 7.85 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। सीआईयू प्रभारी उपनिरीक्षक जयपाल चौहान ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस बीईएल रोड में गश्त कर रही थी। इसी दौरान जौनपुर निवासी शेरखान संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दिया। बताया कि जब उसकी तलाशी ली गई तो उसकी जेब से स्मैक बरामद हो गई। आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।