चोरी के सामान संग युवक गिरफ्तार

Spread the love

 

काशीपुर। मलाई चाप की दुकान में चोरी करने वाले युवक को पुलिस ने सामान समेत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया है। पुराना आवास विकास निवासी शिप्रा अरोरा पत्नी गगन डाबर ने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने कहा था 18 मार्च की रात चोरों ने उसकी गिरीताल रोड स्थित वीरजी मलाई चाप की दुकान का ताला तोड़कर एलईडी टीवी, सीसीटीवी का डीवीआर, वीडियो रिकर्डर चोरी कर लिया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाली में तैनात एसआई धीरेंद्र परिहार को मामले की जांच सौंपी गई थी। बीती बुधवार शाम एसआई परिहार ने सीसीटीवी की मदद से शादाब पुत्र इकबाल निवासी नई बस्ती को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया।
दुकान का ताला तोड़ हजारों की नकदी उड़ाई
काशीपुर। चोरों ने आवास विकास मार्केट में एक दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों की नकदी उड़ा ली। दुकान स्वामी ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। गुरुवार को सैनिक कलोनी निवासी विशेष कुमार नरूला ने टांडा उज्जैन चौकी पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने कहा उनकी आवास विकास मार्केट में नरूला प्रोविजन स्टोर के नाम से दुकान है। बुधवार सुबह करीब छह बजे जब वह दुकान पर पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा था। गल्ले से करीब तीन हजार की नकदी गायब थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *