चोरी के आभूषणों सहित युवक गिरफ्तार-

Spread the love

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में एक युवक को 04 घंटों के भीतर गिरफ्तार किया है। सोमवार को टम्टा मोहल्ला अल्मोड़ा निवासी युवती ने तहरीर दी कि 27 जून को उसके घर से किसी व्यक्ति द्वारा 40,000 रूपये कीमत के सोने-चाँदी के आभूषण चोरी कर लिए हैं। तहरीर के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में एफआईआर दर्ज की गई। एसएसपी अल्मोड़ा रामचन्द्र राजगुरु द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को चोरी का सफल अनावरण कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद, सीओ रानीखेत टी आर वर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम द्वारा तत्काल चोरी का खुलासा करने के लिए खोजबीन शुरु की गई। पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी-पतारसी कर एफआईआर के मात्र 04 घंटों के भीतर ही चोरी का खुलासा किया गया। सोमवार को चोरी के आरोपी अवधेश टम्टा (25 वर्ष) पुत्र राजेश टम्टा निवासी टम्टा मोहल्ला अल्मोड़ा को बेस तिराहा के पास से चोरी के आभूषणों व एटीएम कार्ड सहित गिरफ्तार कर पंजीत अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की गई है। यहाँ पुलिस टीम में धारानौला चौकी प्रभारी दिनेश परिहार, कांस्टेबल खुशाल राम कोतवाली अल्मोड़ा से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *