दस लीटर कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Spread the love

नई टिहरी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत शराब तस्करी की रोकथाम को चलाई जा रही कार्यवाही के तहत कैंपटी थाना पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मीडिया सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसपी आयुष अग्रवाल के निर्देश पर पंचायत चुनाव को देखते हुए अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैंपटी पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम कोडी यात्री शेड से आरोपी गजेन्द्र सिंह पुत्र देव सिंह निवासी ग्राम श्रीकोट, तहसील नैनबाग थाना कैम्पटी को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। थाना कैम्पटी में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनिमय में केस दर्ज किया गया है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *