बगैर लाईसेंस मांस बेच रहा युवक दबोचा

Spread the love

काशीपुर। बगैर लाइसेंस बड़े जानवर का मांस बेच रहे एक व्यक्ति को नगरनिगम की टीम ने मौके पर धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से 70 किलो मांस जब्त कर नष्ट कर दिया गया है। टीम ने मौके से सिंगल यूज प्लास्टिक भी बरामद की। सोमवार को नगर निगम के एमएनए विवेक राय को सूचना मिली कि मंझरा रोड पर एक व्यक्ति ठाकुरद्वारा से बड़े जानवर का मांस लाकर बेच रहा है। उसके पास कोई लाईसेंस नही है। शिकायत पर नगर स्वास्थ्य अध्किारी डा़ अमरजीत सिंह साहनी ने टीम के साथ वार्ड नं़22 में एक मकान में बड़ा मांस बेच रहे ठाकुरद्वारा निवासी तौफीक पुत्र रईस को 70 किलो मांस के साथ धर दबोचा। टीम में निगम के जितेंद्र कुमार, विक्रांत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *