तमंचे व कारतूस के साथ युवक दबोचा

Spread the love

रुद्रपुर। वारदात की फिराक में घूम रहे युवक को पुलभट्टा पुलिस ने 315 बोर के तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलभट्टा पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए ग्राम बरा के निकट तमंचा लेकर घूम रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम आशीष पुत्र राम भरोसे निवासी ग्राम बरी पुलभट्टा बताया। तलाशी में आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा और दो जिन्दा कारतूस बरामद किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *