नशा नहीं बेहतर भविष्य चुने युवा

Spread the love

राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में आयोजित की गई गोष्ठी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में एंटी ड्रग क्लब की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहकर बेहतर भविष्य पर ध्यान देने का संकल्प लिया।
राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में एंटी ड्रग क्लब की ओर से आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। इसके खिलाफ हम सभी को एकजुट होकर अभियान चलाना होगा। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर बेहतर भविष्य पर ध्यान देने की भी सीख दी। कहा कि सामाजिक बुराईयों से दूर रहकर आगे बढ़ने वाले युवाओं को अवश्य ही मंजिल मिलती है। डा. सीमा चौधरी ने कहा कि समाज को एकजुट होकर नशे के खिलाफ संघर्ष करना होगा। इस दौरान नशा मुक्ति में युवाओं की भूमिका विषय पर गोष्ठी भी की गई। जिसमें शिक्षक व विद्यार्थियों ने अपने-अपने विचार रखे। इस मौके पर डा. प्रीति रानी, डा. हीरा सिंह, डा. पूनम गैरोला, डा. अंजु थपलियाल, डा.उ र्मिला राणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *