नशा नहीं बेहतर भविष्य चुनें युवा

Spread the love

जागरूकता दौड़ में रीता और दीपांशु चौहान ने मारी बाजी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी की ओर से जनपद में बढ़ रहे अपराधों, नशे और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जन जागरूकता अभियान के क्रम में कोटद्वार कोतवाली से नशे के विरुद्ध जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। लगभग तीन किमी. की रैली में स्कूली बच्चे, बड़े, आम नागरिक व पुलिसकर्मियों सहित लगभग डेढ़ सौ लोगों ने हिस्सा लिया। दौड़ के बाद विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शेखर सुयाल ने कहा कि नशा अपराध की पहली सीढ़ी है। नशे का आदी व्यक्ति अपने ही घर में चोरी करने से नहीं हिचकता। इसलिए हमें नशे से दूर रहना चाहिए और अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना चाहिए। तत्पश्चात उन्होंने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बालिका वर्ग की दौड़ में रीता ने पहला, ललिता ने दूसरा और स्वाती ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में दीपांशु चौहान ने पहला, अनुज नेगी ने दूसरा और मनीष सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *