यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जनपद पौड़ी में युवा कांग्रेस के 18 सांगठनिक ब्लॉकों में अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है।
प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर सिंह भुल्लर ने ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। पौड़ी ब्लॉक में रुपक सिंह, श्रीनगर में अमित धनाई, जयहरीखाल में नरेंद्र रावत, रिखणीखाल में बसंत जोशी, नैनीडांडा में उमेश चंद्र, यमकेश्वर में देवेश नेगी, द्वारीखाल में सोम डबराल, दुगड्डा में संजय रावत को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। स्वर्गाश्रम में ऋषव अग्रवाल, सतपुली में अमित रावत, पोखड़ा में विनिल सिंह बिष्ट, कल्जीखाल में शैलेंद्र सिंह असवाल, पाबौ प्रवीन कोठियाल, चाकीसैण में कृपाल सिंह, खिर्सू में अभिषेक घिल्डियाल, एकेश्वर में मुकेश राणा व बीरोखाल में धर्मवीर सिंह बिष्ट को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *