उत्तराखंड

बैंकों में कटे-फटे नोट न लिए जाने से यूथ कांग्रेस में आक्रोश

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़ । बैंकों में कटे-फटे नोट नहीं लिए जाने से यूथ कांग्रेस में आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए कहा कि नोट वापस नहीं लिए जाने से आमजन के साथ ही व्यापारी वर्ग भी परेशान है। नगर में युकां जिलाध्यक्ष अभिषेक बोहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम रीना जोशी को ज्ञापन दिया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से बैंक के कारण हो रही लोगों को दिक्कत को दूर करने को कहा। उन्होंने बिषाड़ में संचार समस्या का मामला भी डीएम के समक्ष रखा। बोहरा ने कहा कि डिजीटल होती इस दुनिया में जिला मुख्यालय के नजदीक बसे बिषाड़ गांव में रहने वाले लोग संचार सेवा से जूझ रहे हैं। कहा कि टावर नहीं होने से ग्रामीणों के लिए अपनों से बात करना भी मुश्किल हो गया है। कार्यकर्ताओं ने बीते अप्रैल माह के दौरान चमाली सड़क हादसे में घायल लोगों को आर्थिक सहायता नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। कहा कि मृतक परिवारों को तो आर्थिक सहायता दी गई है, लेकिन घायलों को अब भी आर्थिक मदद की दरकार है। डीएम ने समस्याओं का निस्तारण करने का भरोसा दिया है। इस दौरान धीरज बेरी, शुभम भट्ट, संजय कोहली, कमलेश कठायत, बॉब कन्याल, रोहित मेहरा आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!