यूथ कांग्रेस ने वित्तमंत्री अग्रवाल का पुतला जलाया

Spread the love

पिथौरागढ़। यूथ कांग्रेस ने वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के नेताओं पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार के नशे में चूर भाजपा नेता उस जनता को बीच सड़क पर पीट रही है, जिनकी बदौलत उन्हें सत्ता मिली है। उन्होंने वित्तमंत्री से इस्तीफा देने को कहा है। शुक्रवार को नगर के सिल्थाम तिराहे में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक बोहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने वित्तमंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और पुतला जलाया। जिलाध्यक्ष बोहरा ने कहा कि वायरल वीडियो में वित्तमंत्री सरेआम युवक को पीटते नजर आ रहे हैं। यह बेहद शर्मनाक है। कहा कि जिस सरकार के कैबिनेट मंत्री जनता को पीट रहे हैं उनसे प्रदेश के विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती है। पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर और युकां प्रदेश सचिव करन खाती ने कहा कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में नाकाम रही है। बढ़ती महंगाई हो या फिर बेरोजगारी या फिर स्वास्थ सुविधाएं। भाजपा की डबल इंजन सरकार में सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। डीडीहाट विधानसभा अध्यक्ष कमलेश कठायत व जिला महासचिव राहुल लुंठी ने कहा कि प्रदेश में इस तरह की गुंडागर्दी नही चलेगी। इस दौरान राहुल भट्ट, धीरज बेरी, काजोल बसेड़ा, शुभम भट्ट, शंकर खड़ायत, लक्ष्मण, दीपक बेलाल, बांब, जगदीश धामी, निखिल ऐरी, कविराज महर, कुंडल सिंह, अम्मू,ाषभ, भुप्पी ऐर, इनायत, त्रिभुवन चुफाल, राकेश आदि मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *