युवा कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : युवा कांग्रेस ने नीट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के संरक्षण में ही युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इस मौके पर आक्रोशित युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने और पेपर आयोजित करने वाली एजेंसी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को तत्काल भंग करने की मांग की।
शनिवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक मामले में डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहित सिंह और प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस आशीष नेगी ने कहा कि जैसे ही भाजपा का तीसरा कार्यकाल शुरू हुआ वैसे ही पेपर लीक की शरुआत हो गई है। अब तक भाजपा शासित प्रदेश उत्तराखंड में एक बड़े स्तर पर भर्ती घोटाला सामने आया था। अब केंद्र में भी यही स्थिति आ गई है। वे छात्र जो वर्षों से इसके लिए तैयारी कर रहे थे, उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *