युवा कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Spread the love

व्यापारियों से व्यवसायिक कर वसूलने का किया विरोध
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: युवा कांग्रेस ने व्यापारियों से व्यवसायिक कर वसूली का विरोध किया है। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन करते हुए जल्द व्यवसायिक कर वसूली के निर्णय को वापस लेने की मांग की है। कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किया भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शुक्रवार को युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील तिराहे के समीप प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। वक्ताओं ने कहा कि कोटद्वार नगर निगम गठन के दौरान प्रदेश सरकार ने दस वर्षों तक किसी भी तरह का कर नहीं लेने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब सरकार व्यापारियों से कर वसूलने की तैयार कर रही है। कहा कि कोरोना के कारण पहले से ही आर्थिक नुकसान झेल रहे व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि सरकार अपने कर वसूली के निर्णय को वापस नहीं लेती तो जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर मनीष चौहान, अरविंद सिंह रावत, बॉबी सिंह, सागर राजपूत, प्रमोद रावत, मुकुल नेगी, नीरज बहुगुणा, मुकुल नेगी, आकाश नेगी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *