राशन कार्ड के बदले नियमों पर भड़का यूथ कांग्रेस, फूंका सरकार का पुतला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रदेश में राशन कार्ड के बदले नियमों पर यूथ कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने रोष व्यक्त किया। मंगलवार को बदले नियमों के चलते आमजन को हो रही परेशानियों के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।
मंगलवार को यूथ कांग्रेस कार्यकत्र्ता तहसील के नजदीक चौराहे पर एकत्रित हुए। यहां राशन कार्ड के नए नियमों पर विरोध जताते हुए उन्होंने कहा कि राशन कार्ड के लिए पात्र और अपात्र को लेकर जनता में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कांग्रेस सरकार के समय जहां कार्ड धारकों को दालें, नमक, चीनी और केरोसीन आदि मिल जाता था, वहीं खुद को जनता का हितैषी मानने वाली भाजपा सरकार ने ये सभी जरूरी चीजें बंद कर राशन कार्ड के उलटे सीधे मानक तय कर दिए। कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम में राशन कार्ड सरेंडर का नियम ही नहीं है। कोविडकाल में जनता रोजगार छिन जाने के कारण परेशान है, वहीं सरकार तुगलकी फरमान जारी करने पर लगी हुई है। चेतावनी दी कि राशन कार्ड के नियमों में शीघ्र ही परिवर्तन नहीं किया गया तो यूथ कांग्रेस जन सहयोग से आंदोलन करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *