यूथ कांग्रेस ने की सिद्धबली एक्सपे्रस केसमय परिवर्तन की मांग

Spread the love

यूथ कांग्रेस ने स्टेशन मास्टर के माध्यम से महाप्रबंधक उत्तर रेलवे को भेजा ज्ञापन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। यूथ कांगे्रस पौड़ी गढ़वाल ने कोटद्वार में टे्रनों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कोटद्वार स्टेशन मास्टर के माध्यम से महाप्रबंधक उत्तर रेलवे मुरादाबाद को पत्र पेषित किया। कार्यकर्ताओं ने सिद्घबली एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन करने के साथ ही कोटद्वार से मसूरी व लखनऊ -इलाहबाद एक्सेप्रेस संचालन की मांग की है।
यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित राज सिंह ने कहा कि कोटद्वार से दिल्ली के लिए चलने वाली सिद्घबली जन शताब्दी एक्सप्रेस के समय में परिर्तन किया जाना चाहिए, जिससे व्यापार संबंधित कार्यो के लिए दिल्ली जाने वाले व्यापारियों को सुविधा मिल सकें। कहा कि जन सामान्य के लिये मसूरी एक्सप्रेस को पूर्व व्यवस्था व समयानुसार संचालित किया जाना चाहिए, जिससे लोगों को सुविधा उपलब्ध हो सके। यूथ कांग्रेस ने कोटद्वार से पूर्व की भांति लखनऊ इलाहाबाद के लिये कोच की व्यवस्था, सिद्धबली एक्सपे्रस का समय गढ़वाल एक्सपे्रस के अनुसार निर्धारित करने की भी मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस अमित रार्ज ंसह, नीरज रौतेला, शैलेंदे्र चौधरी, आकाश रावत, जावेद, शादाब, अनिल चौधरी, योगेश बौंठियाल, दिनेश थापा, मनोज रावत, अनुज नेगी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *