यूथ कांग्रेस ने जरूरतमंदों को बांटे मास्क

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
यूथ कांग्रेस ने तेजी से फैल रही कोरोना महामारी को देखते हुए पूरे प्रदेश में मास्क वितरण कार्यक्रम चलाया। इसी संदर्भ में कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत के नेतृत्व में जरूरतमंद लोगों को मास्क वितरित किये गये। इस दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क का उपयोग करने व बार-बार हाथ धोने की अपील की।
यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जरूरत मंद लोगों को मास्क वितरित किए और शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से बचने का यही एक तरीका है। सभी लोग खाना खाने से पहले अपने हाथ अच्छी तरह साफ करेंं। कोरोना महामारी विश्व में लाखों लोगों को मौत का शिकार बना चुके है। इस महामारी का एक ही इलाज है कि लोग अपने घरों में रहकर कोविड गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करें और एक दूसरे से दूरी बनाए रखें। मास्क वितरित करने वालों में यूथ कांग्रेस कोटद्वार विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, यूथ कांग्रेस जिला महासचिव देवाशीष रावत, जिला कांग्रेस महासचिव आशीष काला, छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी, रोबिन चौहान आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *