पिथौरागढ़ में यूथ कांग्रेस ने बेरोजगारी को लेकर किया प्रदर्शन

Spread the love

पिथौरागढ़। हर साल दो करोड़ रोजगार व प्रदेश में 24 हजार पदों पर भर्ती को लेकर यूथ कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार से प्रत्येक वर्ष के रोजगार के आंकडे सार्वजनिक करने की मांग की है।पिथौरागढ़ में यूथ कांग्रेस ने प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी के नेतृत्व में युवाओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को ठगने का काम किया है। दो करोड़ हर साल रोजगार देने की बात करने वाले प्रधानमंत्री लोगों का रोजगार छीनने का काम कर रहे हैं, जिससे उत्तराखंड सबसे निम्न स्तर पर रोजगार देने वाला प्रदेश बन गया हैद्य एनएसयूआई के पूर्व महासचिव राहुल लुंठी ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री धामी 24 हजार सरकारी पदों को भरने की बात कही,जो सिर्फ जुमला साबित हो रही है। कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार को रोजगार के आंकडें युवाओं के सामने रखने चाहिए। यहां यूथ कांग्रेस महासचिव आशीष हावर्ड,ाषि खत्री, सुनील, मोहन चंद, राजेश शर्मा, पंकज बिष्ट रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *