यूथ कांग्रेस ने हरक की कांग्रेस में एंट्री का किया विरोध

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। यूथ कांग्रेस ने डॉ.हरक सिंह रावत की कांग्रेस में एंट्री का विरोध किया है। कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को 2016 की घटना को याद करते हुए डॉ.हरक सिंह रावत को कांग्रेस में शामिल नहीं करना चाहिए।
यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी विजय रावत ने कहा कि जो लोग आज हरक सिंह रावत को पार्टी में शामिल किए जाने की पैरवी कर रहे हैं, शायद वह वर्ष 2016 की घटना को भूल गए हैं, जब षड़यंत्र के तहत लोकतंत्र की हत्या की गई थी। इस साजिश के शामिल डॉ. हरक सिंह रावत ने पांच साल सरकार में रहकर कभी भाजपा की गलत नीतियों की आलोचना नहीं की। लेकिन अब जब उन्हें पार्टी ने निकाल दिया है, तब उन्हें फिर कांग्रेस याद आ रही है। वह जानते हैं कि इस बार राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। इसलिए कांग्रेस पार्टी का रुख करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *