अगले सप्ताह तक घोषित होंगे यूथ कांग्रेस अध्यक्ष

Spread the love

काशीपुर। नव नियुक्त यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष नईम अहमद प्रधान ने कहा है कि अगले सप्ताह तक चार शहरों के खाली पदों पर अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी जायेगी। उन्होंने साफ कहा कि संगठन में केवल उसे ही जिम्मेदार मिलेगी जो पूरी तरह से सक्रिय होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी को कार्यकर्ता को साथ लेकर काम करना उनकी प्राथमिकता होगी। नवनियुक्त यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष नईम अहमद प्रधान ने बताया एक सप्ताह के भीतर सभी पदों को भर दिया जायेगा। बताया कि सक्रिय कार्यकर्ता और पदाधिकारी जो काफी समय संगठन के लिए काम कर रहे हैं उन्हें उनके काम के हिसाब से पद दिए जायेंगे। गदरपुर, बाजपुर, नानकमत्ता, रुद्रपुर के अध्यक्ष पदों पर कर्मठ कार्यकर्ताओ की ताजपोशी होगी। रुद्रपुर में विस अध्यक्ष विजय मंडल की तेरहवीं के बाद ही अध्यक्ष बनाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *