हरिद्वार। रसोई गैस के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी के विरोध में रविवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऋषिकुल तिराहे पर प्रदर्शन किया। कार्यकारी अध्यक्ष विशाल प्रधान के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। घरेलू सिलेंडर की बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग जोर-शोर से उठाई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम आदमी पर महंगाई का बोझ बढ़ता जा रहा है। रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का घरेलू बजट बिगड़ रहा है। कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा कि सरकार को तुरंत रसोई गैस के दाम कम करने चाहिए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि महंगाई से जनता परेशान है, लेकिन सरकार जनसमस्याओं को अनदेखा कर रही है।इस प्रदर्शन में सरिता शर्मा, अनिल ठाकुर, धर्मपाल, आनंद राठौर, राहुल राठौर, निखिल सोदाई, जावेद आलम, नरेंद्र जोगी, ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्र, विष्णु, शुभम रावत, शिवम वाल्मीकि, अक्षय सैनी, मुस्तकीम, दीपक गौतम, जीतू, सार्थक ठाकुर, रवि विमल और सौरभ सैनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।रसोई चलाना मुश्किल कर दिया: प्रधानयूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विशाल प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर सरकार ने आम लोगों के लिए रसोई चलाना मुश्किल कर दिया है। कांग्रेस नेता संजय सैनी ने चेताया कि यदि रसोई गैस की कीमतें कम नहीं की गईं तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।