यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने किया गरीब बच्चों को मिष्ठान वितरण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: मंगलवार को यूथ कांगे्रस के 62 वें स्थापना दिवस में जिला यूथ कांग्रेस पौड़ी गढ़वाल के कार्यकर्ताओ ने यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित राज सिंह एवं प्रदेश महामन्त्री के नेतृत्व में रूपेन्द्र सिंह नेगी प्रेमनगर वस्ती झण्ड़ीचौड़ में जनजागरण करते हुए गरीब बच्चो को मिष्ठान वितरण किया।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वक्ताओ ने देश की आजादी के संघर्ष में योगदान की याद दिलाई, साथ ही कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश के सर्वधर्म समभाव के स्वरूप एवं एकता-अखण्डता के योगदान से आज भारत देश को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है। जनजागरण एवं मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अमित राज सिंह, प्रदेश महामन्त्री रूपेन्द,्र जिलाउपाध्यक्ष अनिल चौधरी, राजा आर्य, मनोज रावत, संदीप नेगी, राकेश आर्य, विनोद नेगी, जिला मंन्त्री आदि शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *