बढ़ती महंगाई के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, फूका सरकार का पुतला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: रसोई सिलेंडर गैस, पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी किए जाने पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्ति किया है। कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दहन करते हुए जल्द महंगाई पर रोक लगाने की मांग की है। कहा कि जनता का शोषण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शनिवार को तहसील के समीप प्रदेश सरकार का पुतला दहन करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से असंवेदनशील हो गई है, इसलिए जनता के बारे में नहीं सोच रही है। कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई और बेरोजगारी अपने चरम पर पहुंच चुकी है, जिससे आम जनमानस परेशान है। कहा कि एक ओर सरकार पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस एवं बिजली-पानी के दाम बढ़ाए जा रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार विभिन्न विभागों में पदों को समाप्त करने के साथ ही कोरोनाकाल में आउटसोर्सिंग के माध्यम से विभागों में लगे कर्मचारियों को भी निकाल रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर शीघ्र समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, जिला महासचिव मनीष चौहान, प्रमोद रावत, मनोज गुसाईं, आकाश नेगी, अजरुद्दीन, आकाश नेगी, मोहम्मद रानू, अमन, प्रियांशु आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *