युवा संवाद कार्यक्रम 16 को

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : परम पर्वतीय रंगमंच सांस्कृतिक एवं सामाजिक समिति पौड़ी द्वारा राठ महाविद्यालय पैठाणी में 16 अगस्त को युवा संवाद किया जाएगा। परम के सचिव योगम्बर पोली ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से थलीसैंण के 250 युवाओं के साथ भारत के पंचप्रण विषय पर राठ महाविद्यालय में युवा संवाद किया जाएगा। जिसमें विकसित भारत का निर्माण, गुलामी की हर सोच से मुक्ति, विरासत पर गर्व, एकता-एकजुटता, नागरिक कर्तव्य विषय पर युवाओं का मार्गदर्शन किया जाएगा। बताया कि नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से जिले में इसी विषय पर तीन युवा संवादों का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *