सिडकुल में सड़क हादसे के बाद युवक की मौत

Spread the love

हरिद्वार()। सिडकुल थाना क्षेत्र में हैवल्स कंपनी के पास हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी नितेश शर्मा के अनुसार, बुधवार को हैवल्स कंपनी के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। जिला अस्पताल में इलाज के बाद युवक को एम्स रेफर कर दिया गया। बताया गया कि एम्स ले जाते समय रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सुमन (23) पुत्र रामलाल निवासी कटनी लैंसडौन पौड़ी के रूप में हुई। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *