खोह नदी में डूबने से युवक की मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सिद्धबली के निकट खोह नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद का रहने वाला था।
वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक जयपाल सिंह ने बताया कि नजीबाबाद स्थित कटेरा मार्केट निवासी रियाल उम्र 17 वर्ष पुत्र जफर अपने दोस्त के साथ सिद्धबली के निकट खोह नदी में नहाने गया था, नहाते समय रियाज गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रियाज को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक रियाज ने दम तोड़ दिया। मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व उक्त स्थान पर नहाते समय एक अन्य युवक की भी मौत हो गई थी। मेरठ निवासी यह युवक अपनी माता व अन्य लोगों के साथ सिद्धबली दर्शन को आया था। लगातार हो रहे हादसों के बाद भी लोग नदी में नहाने के लिए पहुंच रहे हैं। सरकारी सिस्टम की ओर से उक्त स्थान पर चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *