टेंपो-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

Spread the love

रुड़की()। इकबालपुर-मंगलौर मार्ग पर ग्राम मूलेवाला पेट्रोल पंप के पास रविवार देर शाम टेंपो और बाइक की टक्कर में 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार ग्राम फाजिलपुर निवासी 24 वर्षीय बिशांत कुमार पुत्र गुलशन रविवार देर शाम इकबालपुर से अपने गांव फाजिलपुर बाइक से लौट रहा था। जैसे ही वह ग्राम मूलेवाला से कुछ दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे टेंपो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *