सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बीती बुधवार रात को देवी रोड पर एक बाईक अनियंत्रित होकर दीवार से टक्करा गई। दुर्घटना में बाईक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार शिब्बूनगर निवासी 25 वर्षीय आकाश नेगी पुत्र उदय सिंह नेगी बीती बुधवार रात को करीब 12 बजे बाईक में सवार होकर बाजार से घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान देवी रोड पर पदम सिंह बिल्ंिडग के पास बाईक अनियंत्रित होकर दीवार से टक्करा गई। दुर्घटना में आकाश नेगी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस ने की मदद से घायल को राजकीय बेस अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षण मनी भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं राजकीय बेस अस्पताल के सीएमएस विजयेश भारद्वाज ने बताया कि सड़क दुर्घटना में आकाश नेगी की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *