सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Spread the love

रुद्रपुर। सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। युवक गांव में कीटनाशक दवाओं की दुकान चलाता था। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब चार बजे गांगी खस्सीबाग, झनकट निवासी 38 वर्षीय सुमित सिंह राना पुत्र मोले सिंह स्कूटी से घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जसारी के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। सुमित दो भाइयों में बड़े थे, जबकि छोटा भाई राजेश दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। झनकट चौकी प्रभारी अशोक कांडपाल ने बताया कि दुर्घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *