संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत विशप चर्च हाउस की आवासीय कालोनी निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश के अमरोहा के अक्खानगला गांव निवासी रितिक (20) पुत्र पपीन कुमार ने अपने कमरे में पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। वर्तमान में वह विशप चर्च हाउस की आवासीय कालोनी में रह रहा था। स्वजनों ने बताया कि रितिक दोपहर खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया था। दोपहर के बाद उसका छोटा भाई जब स्कूल से अपने कमरे में आया तो कमरा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद जब कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो उसने चर्च में कार्य करने वाले अपने पिता को घटना की जानकारी दी। आसपास के लोगों के सहयोग से दरवाजा तोड़कर देखा तो वह पंखे से लटका हुआ था। पंखे के हुक से रस्सी के सहारे झूल रहे रितिक को नीचे उतार कर राजकीय बेस चिकित्सालय में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *