यमकेश्वर के दिउली में आयोजित किया गया युवा सम्मेलन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से यमकेश्वर के दिउली में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं से प्रदेश के विकास को आगे आने की अपील की गई। कहा कि विकास के नाम पर भाजपा व कांग्रेस ने केवल जनता को गुमराह किया है।
आयोजित युवा सम्मेलन में क्षेत्र के युवाओं ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उक्रांद के संरक्षक डा. शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि उक्रांद लगातार प्रदेश के हितों को लेकर सड़क पर संघर्ष कर रहा है। राज्य गठन के दशकों बाद भी पहाड़ से पलायन का दौर जारी है। कहा कि राष्ट्रीय पार्टियों ने विकास के नाम पर केवल जनता को गुमराह करने का कार्य किया है। लोकतंत्रिक ढंग से चुने गए प्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारी का दायित्व नहीं कर रहे। कहा कि प्रदेश को बचाने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। निर्णय लिया गया कि उक्रांद धरातल पर उतरकर ग्राम युवा सेना तैयार करेगी। इसके लिए पंचायत, कालेज व वार्ड स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। सम्मेलन के संयोजक व पूर्व केंद्रीय संगठन मंत्री वाचस्पति भट्ट ने कहा कि युवाओं के क्षेत्रीय विकास व संगठन निर्माण के लिए युवाओं को टेक्निकल प्रशिक्षण दिया जाएगा। कहा कि सरकार को युवाओं को रोजगार से जोड़ने की योजना बनानी चाहिए। सम्मेलन के अध्यक्ष होशियार सिंह भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण युवाओं के संघर्ष से हुआ। ऐसे में प्रदेश को बचाने के लिए भी युवाओं को आगे आना होगा। यमकेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष संतोष भट्ट ने महिलाओं से भी संगठन से जुड़ने की अपील की। इस मौक पर उपेंद्र पयाल, बिजेंद्र पयाल, प्रदीप जदली, अभिषेक बिष्ट, अनिल चंदोला, राजेश पयाल, उपेंद्र बडोला, आशीष बडोला, राकेश नेगी, विमला बहुगुणा, बबीता चौहान, अनीता राणा, शकुंतला चौहान आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता होशियार सिंह भंडारी व संचालन जेपी जोशी ने किया।