युवक खाई में गिरा, हालत गंभीर

Spread the love

नैनीताल। नैनीताल के अयारपाटा क्षेत्र में देर रात घर जा रहा एक युवक असंतुलित होकर खाई में जा गिरा। सुबह क्षेत्र में काम के लिए निकले मजदूरों ने जंगल में युवक को बेसुध पड़ा हुआ देखा। सूचना पर स्थानीय लोगों की मदद से युवक को बीडी पांडे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अयारपाटा निवासी सचिन सिंह रविवार देर रात घर जाते समय खाई में गिरकर बेहोश हो गया। यहां से गुजर रहे क्षेत्रवासियों ने सुबह उसे बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. नेहल ने बताया कि युवक की हालत गंभीर थी। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *