हाईवे पर कंटेनर की चपेट में आए युवक की मौत

Spread the love

रुद्रपुर। एनएच-74 पर लालपुर में कंटेनर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार देर शाम लालपुर में महिंद्रा कट के निकट रिजवान पुत्र मैकू निवासी खड्डी मोहल्ला लालकुआं एक कंटेनर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक कंटेनर लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही लालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज बसंत प्रसाद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल रिजवान को हाईवे एंबुलेंस से रुद्रपुर उपचार के लिए भेजा गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से कंटेनर की पहचान कर ली गई। इसके बाद आरोपी चालक को कंटेनर समेत पुलभट्टा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, रुद्रपुर में उपचार के दौरान रिजवान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *