स्कूटी और रोडवेज बस की टक्कर, युवक घायल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : तहसील लैंसडौन क्षेत्र के अन्तर्गत भानकोट के पास स्कूटी की टक्कर रोडवेज बस से हो गई। दुर्घटना में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को कोटद्वार अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार भानकोट, थाना लैंसडौन, जिला पौड़ी गढ़वाल निवासी नैतिक जुयाल पुत्र सत्यपाल बुधवार दोपहर एक बजे स्कूटी में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान भानकोट के पास स्कूटी रोडवेज बस से टक्करा गई। दुर्घटना में नैतिक जुयाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से कोटद्वार अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *