अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत

Spread the love

विकासनगर। पांवटा रोड पर एक मोटर सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने 108 के माध्यम से सीएचसी विकासनगर भेजा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी हरबर्टपुर एसआई विनय मित्तल ने बताया कि बुधवार रात करीब सात बजे पांवटा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार के घायल होने की सूचना मिली। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को 108 के माध्यम से उपजिला चिकित्सालय विकासनगर भेजा गया। यहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान दीपक पुत्र जगरूप निवासी फतेहपुर ग्रांट सहसपुर के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतक मजदूरी का काम करता था। वह पांवटा से सहसपुर की तरफ जा रहा था। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। इसके लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *