सड़क दुर्घटना में युवक घायल

Spread the love

जयन्त प्रतिनधि।
कोटद्वार: भाबर क्षेत्र के अंतर्गत हल्दूखाता में ई-रिक्शा पलटने से उसमें सवार एक युवक घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, जौनपुर निवासी रोहन रविवार दोपहर कण्वाश्रम घूमने के बाद कोटद्वार की ओर आ रहा था। इसी दौरान हल्दूखाता के समीप उसका ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़े एक छोटे हाथी वाहन से टकराकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में रोहन के सिर पर गंभीर चोट आ गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे 108 के माध्यम से राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *