युवा ही देश का भविष्य हैं: अंशुल सिंह

Spread the love

हरिद्वार। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को क्रिकेट के प्रति जागरूक करने का काम कर रहे हैं। लगातार उनके द्वारा युवा पीढ़ी को खेलों के महत्व को भी समझाया जा रहा है। जगजीतपुर स्थित फुटबाल ग्राउंड में युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करते हुए अंशुल सिंह ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं। भागदौड़ वाले इस जीवन में खेल शरीर के लिए आवश्यक हैं। शरीर को रोगमुक्त रखने का सशक्त माध्यम खेल हैं। युवा पीढ़ी को खेल के प्रति रूचि को बढ़ाना चाहिए। राज्य सरकार भी लगातार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। राज्य में लगातार खेल प्रतियोगिताएं समय समय पर आयोजित की जा रही हैं। युवाओं के लिए खेल भविष्य का भी माध्यम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *