उत्तरकाशी : उत्तराखंड क्रांति दल ने रवांई घाटी में संगठन को मजबूत करने के लिए दो दिवसीय भ्रमण में व्यापक सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। प्रदेश युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशीष नेगी के नेतृत्व में रवांई घाटी के पुरोला और मोरी क्षेत्र के दो दिवसीय भ्रमण किया। साथ ही सदस्यता अभियान में दर्जनों युवाओं और बुजुर्गों से मिलकर यूकेडी की आगामी रणनीति के बारे में विस्तृत से चर्चा की। रवांई भ्रमण के दौरान दल के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशीष नेगी का पुरोला पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं भव्य स्वागत किया। वहीं, आशीष नेगी ने पुरोला में स्वर्गीय बर्फिया लाल जुवांठा स्मारक पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल प्रदेश के युवाओं किसानों आम जनता को जोड़ने के लिए गांव-गांव सदस्यता अभियान चला रही है। उन्होंने प्रदेश के हित में क्षेत्र के युवाओं और बुजुर्गों से संगठन की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत पार्टी पदाधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को यूकेडी की नीतियों से जोड़ रहे हैं। वहीं, उन्होंने आम लोगों से उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता अभियान में शामिल होने की अपील की। इस मौके पर कुलदीप रावत, बिहारी लाल जगुड़ी, किरन रावत, सुरजीत राणा, जगमोहन बिजल्वाण, जयप्रकाश उपाध्याय आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)