स्नो स्कीइंग की बारीकियां सीख रहे युवा

Spread the love

पिथौरागढ़। युवाओं को पर्यटन क्षेत्र में रोजगार के लिए स्नो स्कीइंग के गुर सिखाए जा रह हैं। यह प्रशिक्षण विशेषज्ञों की देखरेख में समुद्र सतह से करीब 3400मीटर की ऊंचाई पर स्थित खलिया में जारी है। युवाओं स्नो स्कीइंग के गुरु सिखा रहे हैं। मोनाल संस्था की ओर से आयोजित स्नो स्कीइंग प्रशिक्षण का शुभारंभ बीते रोज महाविद्यालय के प्रोफेसर ड़ रवि जोशी ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्नो स्कीइंग क्षेत्र की पहचान है। समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम होने से पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही प्रशिक्षण पाकर युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। संस्था के सचिव सुरेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण जिला पर्यटन विभाग के सौजन्य से जनजाति उप योजना के तहत आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में बीस युवा हिस्सा ले रहे हैं। बाद में मुख्य प्रशिक्षक सुरेंद्र सहित मनोज कुमार, आशीष उप्रेती, राहुल कुमार व सहायक प्रशिक्षक हेमा सोरागी, मंजू फर्स्वाण ने युवाओं को स्की पर बैलेंस बनाना, स्की उपकरणों की जानकारी दी। यहां लता जैम्याल, यशोदा जैम्याल, भावना धप्वाल, चन्दन सिंह, प्रज्ञा रिलकोटिया, खीला लस्पाल, यश रावत, योगेश गनघरिया, योगेश ह्यांकी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *