युवा सीख रहे राफ्टिंग के गुर

Spread the love

रुद्रप्रयाग : पर्यटन विभाग द्वारा अलकनंदा नदी में मंगलवार को छह दिवसीय राफ्टिंग प्रशिक्षण शुरू किया गया है। इसमें नगर के विभिन्न क्षेत्रों से 25 युवा प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रशिक्षण का समापन 29 मार्च को किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को नदी से जुड़े साहसिक पर्यटन की भी जानकारी दी जा रही है। नगर स्थित नगर पालिका कार्यालय के समीप अलकनंदा नदी किनारे पर्यटन विभाग द्वारा नगर के युवाओं को छह दिवसीय राफ्टिंग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के लिए ऋषिकेश और चमोली से कई इंस्टक्टर पहुंचे हैं जो युवाओं को राफ्टिंग के साथ ही क्याकिंग के गुर सिखा रहे हैं। प्रशिक्षक मनराज मैठाणी, दमन सिंह, विवेक नेगी, अनिल कंडारी, राजीव रस्तोगी एवं दीपक भंडारी ने बताया कि उत्तराखंड में साहसिक खेलों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *