स्वरोजगार से जुड़कर आगे बढ़े युवा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल में आयोजित एनएपीएस कार्यशाला में विद्यार्थियों को स्वरोजगार से जुड़कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने देश की बेहतर तरक्की में अपना योगदान देने का भी संकल्प लिया।
य प्रशिक्षु संवर्धन योजना (एनएपीएस) के तहत रिखणीखाल महाविद्यालय में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य डा. मनोज उप्रेती ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य तक कर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। मेहनत करने वाले व्यक्ति को एक दिन अवश्य मंजिल मिलती है। नोडल अधिकारी मीना ने विद्यार्थियों को स्वरोजगार से जुड़ने के तरीके बताए। कहा कि स्वरोजगार शुरू कर हम स्वयं की आर्थिकी को मजबूत करने के साथ ही क्षेत्र के बेहतर विकास में अपना योगदान दे सकते हैं। इस मौके पर मोहन राकेश तिवारी, प्रमोद नैथानी, अनूप रावत, कृष्णानंद नैथानी, डा. विपिन पंवार, प्रशांत, डा. भारती, लक्ष्मी जोशी, डा. विपिन कुमार तिवारी, डा. सुनील चौहान, डा. मीरा रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *